Junior Hockey World Cup 2016

भारत ने 18 दिसम्बर 2016 को किस देश को हरा कर वर्ष 2016 का जूनियर हॉकी विश्व कप जीत लिया? – बेल्जियम (Belgium)
विस्तार: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने बेल्जियम (Belgium) को फाइनल में हराकर वर्ष 2016 का जूनियर हॉकी विश्व कप (Junior Hockey World Cup 2016) का खिताब जीत लिया। भारत ने यह प्रतिष्ठित विश्व कप दूसरी बार जीता है। इससे पहले भारत ने 15 वर्ष पूर्व 2001 में यह खिताब जीता था। इस खिताबी जीत के साथ भारत पहला ऐसा देश बन गया है जिसने एक मेजबान के रूप में जूनियर हॉकी विश्व कप जीता है।
 18 दिसम्बर 2016 को हुए फाइनल में भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप में पहली बार स्थान बनाने वाली बेल्जियम की टीम को 2-1 से पराजित किया। भारत ने लगभग पूरे मैच में दबाव बनाए रखा। गुरजंत सिंह (Gurjant Singh) की शानदार रिवर्स हिट के द्वारा भारत ने आठवें मिनट में बढ़त बना ली। 22वें मिनट में सिमरनजीत सिंह (Simranjeet Singh) ने इस बढ़त को 2 गोल का कर दिया। मैच के अंतिम सेकेण्डों में बॉकरिक (Bockrijck) ने एक गोल कर बेल्जियम को कुछ संतुष्टि जरूर प्रदान की लेकिन तब तक यह मैच उनके हाथों से निकल चुका था।
 स्पेन (Spain) के एनरीक गोंज़ालेज़ डे कास्तेज़ो (Enrique Gonzalez de Castejon) को टूर्नामेण्ट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया जबकि आठ गोल करने वाले इंग्लैण्ड (England) के एडवर्ड हॉरलर (Edward Horler) सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे।
 यह विश्व कप जूनियर हॉकी विश्व कप का 11वाँ संस्करण था तथा इसका आयोजन 8 से 18 दिसम्बर 2016 के बीच लखनऊ (Lucknow) के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (Major Dhyan Chand Stadium) में किया गया।
………………………………………………………..

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)