HIMANSH
भारत द्वारा अक्टूबर 2016 के दौरान हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के स्पीति (Spiti) में शुरू किए गए नवीनतम हाई एल्टीट्यूड स्टेशन (high-altitude station) का क्या नाम है? – हिमांश (HIMANSH) विस्तार: जलवायु परिवर्तन के चलते हिमालय क्षेत्र के ग्लेशियरों पर पड़ रहे प्रभावों का अध्ययन करने के भारत सरकार के प्रयासों के तहत गोवा-स्थित राष्ट्रीय अंटार्कटिक तथा समुद्री अनुसंधान केन्द्र (National Centre for Antarctic and Ocean Research – NCAOR) ने हिमालय क्षेत्र में एक हाई एल्टीट्यूड स्टेशन की स्थापना की गई है। हिमांश नामक (HIMANSH) इस केन्द्र को हिमाचल प्रदेश के स्पीति में 13,500 फीट की ऊँचाई पर स्थापित किया गया है। – इस केन्द्र का उद्घाटन 9 अक्टूबर 2016 को भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के सचिव डॉ. एम. राजीवन द्वारा किया गया। – इस केन्द्र में ग्लेशियर के पिघलने से सम्बन्धित अध्ययन के लिए तमाम अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। What is the name of the latest high-altitude station established by the Indian Government, which was inaugurated in Spiti (Himach...