Women's Asian Champion trophy

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? – चीन (China)

विस्तार: भारत (India) ने चीन (China) को 2-1 से हराकर सिंगापुर में आयोजित महिलाओं की एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब जीत लिया। यह फाइनल 5 नवम्बर 2016 को खेला गया था तथा भारत ने इसे जीतकर यह प्रतिष्ठित खिताब पहली बार जीता है। भारत की इस जीत में दीपिका ठाकुर (Deepika Thakur) के अंतिम मिनट में किए गए गोल की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही। दीपिका इस ट्रॉफी में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी के रूप में भी उभरीं।

 इस बेहद रोमांचक फाइनल में भारत ने 13वें मिनट में दीप ग्रेस एक्का (Deep Grace Ekka) के गोल से बढ़त ले ली थी। लेकिन 44वें मिनट में चीन ने झोंग मेंगलिंग (Zhong Mengling) के गोल के द्वारा बराबरी कर ली। फिर दीपिका ने अंतिम यानि 60वें मिनट में गोल कर भारत को जीत दिला दी। इस शानदार खिताबी जीत के लिए हॉकी इण्डिया (HI) ने भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों तथा कोच नील हॉगुड (Neil Hawgood) को एक-एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

 उल्लेखनीय है कि सिंगापुर (Singapore) में आयोजित महिलाओं की एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी का यह चौथा संस्करण था तथा भारत द्वारा खेला गया कुल दूसरा फाइनल था।

………………………………………………

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)