Urja Ganga

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 24 अक्टूबर 2016 को एक अत्यंत महात्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ अपनी लोकसभा सीट वाराणसी (Varanasi) में किया जिसके तहत वाराणसी के परिवारों को पाइप से खाना पकाने की गैस की सुविधा मुहैया करने के अलावा इस योजना से पूर्वी भारत के पाँच राज्यों को भी आगामी वर्षों में जोड़ा जायेगा। इस योजना का नाम क्या है? – “ऊर्जा गंगा” (Urja Ganga)

विस्तार: “ऊर्जा गंगा” (Urja Ganga) भारत सरकार की उस महात्वाकांक्षी योजना का नाम है जिसके तहत अगले दो साल के भीतर वाराणसी के परिवारों को पाइप से खाना पकाने की गैस (piped cooking gas) उपलब्ध कराने का खाका तैयार किया गया है।

 इसके अलावा एक साल बाद इस परियोजना से पूर्वी भारत के और राज्यों को जोड़ा जायेगा जैसे बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और ओडीशा।

 माना जा रहा है कि “ऊर्जा गंगा” के द्वारा लगभग 20 लाख परिवारों को पाइप वाली घरेलू गैस की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना का एक अहम पहलू यह भी है कि इससे देश के पूर्वी क्षेत्र में उद्योगों को ऊर्जा मुहैया कराने का विस्तृत खाका भी सरकार ने तैयार किया है तथा इस समूचे क्षेत्र के विकास को अहमियत दी गई है।

 उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गेल (GAIL) ने पाइपों के द्वारा गैस पहुँचाने के लिए ट्रंक पाइपलाइन का लगभग 11,000 किमी. लम्बा संजाल तैयार किया है। अब “ऊर्जा गंगा” योजना के तहत इसमें 2540 किमी. की और वृद्धि होगी।

 वहीं वाराणसी के लिहाज से पूरे शहर में 800 किमी. लम्बी MDPI पाइपलाइन बिछाई जायेगी जिसके द्वारा लगभग 50,000 घरों को पाइप के द्वारा घरेलू गैस (piped cooking gas) तथा लगभग 20,000 वाहनों को सीएनजी (CNG) उपलब्ध कराई जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)