UNFCCC
संयुक्त राष्ट्र का 22वाँ जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (22nd United Nations Climate Change Conference) 7 नवम्बर 2016 को कहाँ शुरू हुआ? – माराकेश (मोरक्को)
विस्तार: जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के फ्रेमवर्क समझौते (United Nations Framework Convention on Climate Change – UNFCCC) के पक्षों के वार्षिक सम्मेलन का 22वाँ सत्र (22nd Annual Conference of Parties – COP22), यानि संयुक्त राष्ट्र का 22वाँ जलवायु परिवर्तन सम्मेलन) उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को (Morocco) के शहर माराकेश (Marrakech) में 7 नवम्बर 2016 से शुरू हुआ। यह सम्मेलन 18 नवम्बर 2016 तक चलेगा।
– इस सम्मेलन से जुड़ा मुख्य तथ्य यह है कि यह दिसम्बर 2015 में पेरिस में हुए ऐतिहासिक जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी समझौते (Paris Climate Change Agreement 2015) के बाद आयोजित होने वाला पहला संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन है। वह समझौता 4 नवम्बर 2016 को ही प्रभाव में आया है तथा इस सम्मेलन में उसी समझौते को लागू करना मुख्य मुद्दा रहेगा।
– उल्लेखनीय है कि पहला संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 1995 में जर्मनी के बर्लिन (Berlin) में आयोजित हुआ था।
………………………………………
Comments
Post a Comment