Tobacco Control

तम्बाकू नियंत्रण पर विश्व बैंक के फ्रेमवर्क समझौते (World Bank’s Framework Convention on Tobacco Control – FCTC) से जुड़े पक्षों की सातवीं बैठक (7thsession of the Conference of the Parties – COP7) 8 नवम्बर 2016 से शुरू हुई। तम्बाकू के वैश्विक उपभोग को सीमित तथा नियंत्रित करने से सम्बन्धित समझौते से जुड़े पक्षों का यह सम्मेलन पहली बार भारत के किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है? – ग्रेटर नोएडा (Greater Noida)

विस्तार: तम्बाकू नियंत्रण नीति पर पूरी विश्व में सर्वाधिक सक्रिय भूमिका निभाने वाले विश्व बैंक के फ्रेमवर्क समझौते से जुड़े पक्षों (World Bank FCTC) का यह संगठन इस क्षेत्र में सबसे मजबूत माना जाता है। इसका सातवाँ सम्मेलन (COP7) 8 नवम्बर 2016 से भारत के उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में शुरू हुआ। यह पहला मौका है जब इस सम्मेलन का आयोजन भारत में किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर के लगभग 180 देशों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया।

 इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को बंद दरवाजों में संचालित किया जा रहा है तथा मीडिया को इसको कवर करने की अनुमति नहीं प्रदान की गई है। तम्बाकू के प्रयोग के कारण वैश्विक तौर पर लगभग 60 लाख लोगों की प्रतिवर्ष मौत होती है तथा इसमें से भारत में ही करीब 10 लाख मौतें होती हैं।

 लेकिन इस सम्मेलन (COP7) की शुरूआत काफी नाटकीय तरीके से हुई क्योंकि दुनिया भर के लगभग 500 तम्बाकू उत्पादक किसान ग्रेटर नोएडा में स्थित आयोजन स्थल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग थी कि उन्हें भी सम्मेलन में महत्वपूर्ण भागीदार (important stakeholder) की भांति भाग लेने का मौका प्रदान किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)