Smart India Hackathon 2017

राष्ट्र निर्माण में छात्रों द्वारा डिज़िटल सहयोग प्रदान करने के विश्व के सबसे बड़े प्रयास (World’s largest digital nation building initiative) का उद्घाटन 9 नवम्बर 2016 को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने किया। इस अनूठे प्रयास को क्या नाम दिया गया है? – “Smart India Hackathon 2017”
विस्तार: “Smart India Hackathon 2017” भारत सरकार द्वारा 9 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस डिज़िटल प्रयास को दिया गया नाम है जिसके तहत देश के समस्त खड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए देश के छात्र डिज़िटल उपाय सुझायेंगे।
 केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस अनूठे प्रयास के तहत विभिन्न मंत्रालयों द्वारा मिली 250 समस्याओं के सेट को 9 नवम्बर 2016 को जारी कर दिया। अब वर्ष 2016 के प्रारंभ में आयोजित होने वाले इस आयोजन में छात्र समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने-अपने डिज़िटल उपाय सुझायेंगे। बाद में इस आयोजन में कुल समस्याओं की संख्या बढ़कर 500 तक हो जायेगी।
 इस आयोजन में भाग लेने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी (IITs) तथा एनआईटी (NITs) संस्थानों के अलावा देश के सुदूरतम कोनों में रहने वाले छात्र समुदायों का आह्वान भी किया है।
………………………………………………………..

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)