SATAN 2
विश्व में अब तक के विकसित उस सबसे शक्तिशाली अंतर-महाद्वीपीय परमाणु प्रक्षेपास्त्र को क्या नाम दिया गया है जिसे रूस (Russia) ने विकसित करने की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2016 के दौरान की तथा जिसके एक वार से फ्रांस तथा ब्रिटेन जैसे देशों को समाप्त किया जा सकता है? – “सैटन-2”
विस्तार: “सैटन-2” (Satan 2) रूस (Russia) द्वारा विकसित उस अंतर-महाद्वीपीय थर्मोन्यूक्लियर बैलास्टिक प्रक्षेपास्त्र (thermonuclear-armed intercontinental ballistic missile) को दिया गया नाम है जो अब तक दुनिया में विकसित सबसे घातक परमाणु प्रक्षेपास्त्र को दिया गया नाम जिसकी आधिकारिक जानकारी रूसी मीडिया में अक्टूबर 2016 के दौरान प्रकाशित की गई। इस मिसाइल की तस्वीरें रूसी कम्पनी मेकेयेव रॉकेट डिज़ाइन ब्यूरो (Makeyev Rocket Design Bureau) ने अपनी वेबसाइट पर डाली।
– इस मिसाइल का अपना वजन लगभग 10 टन है तथा यह इतने ही भार के परमाणु आयुध को अपने साथ ले जाने में सक्षम है। इतने परमाणु भार के साथ इस मिसाइल की मारक क्षमता हिरोशिमा तथा नागासाकी में 1945 में गिराए गए परमाणु बमों के मुकाबले 2000 गुना अधिक होगी। अंतर-महाद्वीपीय श्रेणी की इस मिसाइल की मारक क्षमता 11,000 किमी. है।
– इस प्रकार यह मिसाइल अपने एक वार से ब्रिटेन (UK) अथवा फ्रांस (France) जैसे देश या अमेरिका के टैक्सास (Texas) के बराबर के प्रांत को नक्शे से गायब कर देने में सक्षम है। इस मिसाइल को रूस २०१८ से तैनात करना शुरू कर देगा।
…………………………………………
Comments
Post a Comment