PMSMA
केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehensive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? – “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान”
विस्तार: केन्द्र सरकार ने 5 नवम्बर 2016 को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” (‘Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan’ – PMSMA) नामक नए अभियान को आधिकारिक रूप से शुरू किया। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को हर माह की 9 तारीख को उच्च-गुणवत्ता वाली तथा विस्तृत प्रसव-पूर्व सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।
– इस अभियान के तहत देश-भर की गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था की दूसरी तथा तीसरी तिमाही में न्यूनतम प्रसव-पूर्व सुविधाओं का एक पैकेज प्रदान करने का खाका तैयार किया गया है।
– अभियान की एक और विशेषता यह है कि इसके तहत सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र को गर्भावस्था सेवाएं प्रदान करने में निजी क्षेत्र से जुड़े स्त्री-रोग विशेषज्ञों (gynecology specialists) तथा डॉक्टरों का सहयोग हासिल कराया जायेगा।
………………………………………………
Comments
Post a Comment