ODF
अक्टूबर 2016 के दौरान कौन सा राज्य खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त (Open Defecation Free – ODF) होने वाला भारत का दूसरा राज्य बन गया? – हिमाचल प्रदेश
विस्तार: 29 अक्टूबर 2016 को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त (Open Defecation Free – ODF) होने वाला भारत का दूसरा राज्य बन गया। इस सम्बन्ध में राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आधिकारिक घोषणा की।
– हिमाचल प्रदेश ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 100% स्वच्छता (total rural sanitation coverage of 100%) का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके साथ ही राज्य के सभी 12 जिलों में खुले में शौच की प्रवृत्ति भी आधिकारिक रूप से समाप्त कर दी गई है।
– उल्लेखनीय है कि खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त होने वाला भारत का पहला राज्य सिक्किम (Sikkim) था।
………………………………………
कौन सा राज्य खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त (Open Defecation Free – ODF) होने वाला देश का तीसरा राज्य 1 नवम्वर 2016 को बन गया? – केरल (Kerala)
विस्तार: दक्षिण भारतीय राज्य केरल (Kerala) 1 नवम्बर 2016 को खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त होने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया। इसके अलावा यह राज्य यह रुतबा हासिल करने वाला अभी तक का सबसे बड़ा राज्य भी है। इस सम्बन्ध में आधिकारिक घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन (P. Vijayan) ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में की।
– उल्लेखनीय है कि 3.5 करोड़ से अधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला केरल खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त होने वाला देश का अब तक का सबसे बड़ा राज्य है। इससे पहले ये रुतबा हासिल करने वाले देश के दो राज्यों – सिक्किम (Sikkim) तथा हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की ग्रामीण जनसंख्या क्रमश: 6 लाख तथा 70 लाख है।
– खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त होने के लिए केरल के सभी 14 जिलों के 152 ब्लॉक, 940 ग्राम पंचायतों तथा 2117 गाँवों को स्वच्छ भारत मिशन के ग्रामीण प्रकल्प के तहत खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त किया गया है।
…………………………………………
Comments
Post a Comment