NITI Aayog

नीति आयोग (NITI Aayog) ने अपनी तरह के देश के पहले कृषि विपणन तथा फार्म फ्रेंडली सुधार सूचकांक (Agricultural Marketing & Farm Friendly Reforms Index) को अक्टूबर 2016 के दौरान जारी किया। इस सूचकांक में पहले स्थान पर कौन सा राज्य रहा? – महाराष्ट्र (Maharashtra)

विस्तार: अक्टूबर 2016 के दौरान नीति आयोग (NITI Aayog) ने कृषि उत्पाद बाजार समिति कानून में सुझाई गई आदर्श परिपाटी के तहत उल्लिखित सात प्रावधानों पर आधारित बिन्दुओं पर देश के राज्यों का प्रदर्शन सूचकांक (Index) जारी किया।

 “Agricultural Marketing and Farmer Friendly Reforms Index” नामक इस सूचकांक में शून्य सुधारों के लिए 0 तथा अधिकतम सुधार के लिए 100 अंक प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। अपने तरह के देश के इस पहले सूचकांक में महाराष्ट्र (Maharashtra) को 81.7 अंकों के साथ पहला स्थान प्रदान किया गया है। सूचकांक के अनुसार महाराष्ट्र ने कृषि विपणन (marketing reforms) तथा कृषि-व्यवसाय (agribusiness) के क्षेत्र में सर्वाधिक सुधारों को क्रियान्वित किया है। इस सूचकांक में 71.5 अंक के साथ गुजरात (Gujarat) दूसरे स्थान पर है जबकि इसके बाद क्रमश: राजस्थान (70.0) और मध्य प्रदेश (69.5) हैं।

 लेकिन दूसरी तरफ सुधार के मामले में लगभग दो-तिहाई राज्यों ने आधे सुधार भी क्रियान्वित नहीं किए हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम, झारखण्ड, तमिलनाडु तथा जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं।

……………………………………………

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)