National Ayurveda Day

28 अक्टूबर 2016 को धनवंतरि दिवस के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) ने किस राष्ट्रीय दिवस को मनाने की शुरूआत की? –राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (National Ayurveda Day)

विस्तार: 28 अक्टूबर 2016 को धनवंतरि दिवस (धनतेरस) के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (National Ayurveda Day) मनाने की परंपरा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शुरू की। उल्लेखनीय है कि भारतीय मान्यताओं के अनुसार स्वास्थ्य व आरोग्य के देवता धवंतरि (Dhanvantari) का उदय हुआ था तथा वे अमृत कलश लेकर उत्पन्न हुए थे। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए इस दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया है।

 प्रथम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का थीम रखा गया – “मधुमेह की रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए आयुर्वेद” (‘Ayurveda for Prevention and Control of Diabetes’) । इस थीम को ध्यान में रखकर एक राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन भी नई दिल्ली में किया गया।

 वहीं आयुष मंत्रालय ने इसी दिन से “आयुर्वेद के माध्यम से मिशन मधुमेह” (‘Mission Madhumeha through Ayurveda’) का प्रारंभ किया जिसका मुख्य उद्देश्य देश भर में तेजी से पैर पसार रही मधुमेह (Diabetes) की बीमारी को आयुर्वेद से नियंत्रित करने की प्रभावी जमीन तैयार करना है। इस मिशन को पूरे देश में क्रियान्वित किया जायेगा।

……………………………………………

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)