Narinder Batra

भारत के उस हॉकी प्रशासक का क्या नाम है जो 12 नवम्बर 2016 को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (FIH) के अध्यक्ष (President) चुने गए तथा इस पद को हासिल करने वाले पहले एशियाई बन गए? – नरिन्दर बत्रा (Narinder Batra)
विस्तार: हॉकी इण्डिया (Hockey India – HI) के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा (Narinder Batra) ने उस समय इतिहास बना दिया जब वे 12 नवम्बर 2016 को वैश्विक हॉकी की सबसे शक्तिशाली संस्था अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (International Hockey Federation – FIH) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। इसके साथ ही वे इस शीर्ष संस्था के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय के साथ-साथ पहले एशियाई भी बन गए।
 उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की जब दुबई (Dubai) में हुई FIH की 45वीं कांग्रेस में नए अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में उन्होंने आयरलैण्ड (Ireland) के डेविड बालबर्नी (David Balbirnie) तथा ऑस्ट्रेलिया (Australia) के केन रीड (Ken Read) को पराजित किया। इसके साथ ही वे FIH के 12वें अध्यक्ष बन गए।
 अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बत्रा को कुल 68 मत हासिल हुए जबकि उनके प्रतिद्वन्दियों बालबर्नी और रीड को क्रमश: 29 व 13 मत प्राप्त हुए। उन्होंने वर्ष 2008 से इस पद को संभाल रहे लियाण्ड्रो नेग्रे (Leandro Negre) का स्थान लिया। माना जा रहा है कि बत्रा की जीत से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का केन्द्र यूरोप से स्थानांतरित होकर एशिया हो जायेगा।
…………………………………………………………

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)