Meng Hongwei
चीन (China) के उस प्रशासनिक अधिकारी का क्या नाम है जो वैश्विक सहयोग एजेंसी इंटरपोल (Interpol) के मुखिया बनने वाले पहले चीनी बन गए हैं? – मेंग होंगवेई (Meng Hongwei)
विस्तार: मेंग होंगवेई (Meng Hongwei) नवम्बर 2016 के दौरान उस समय चर्चा में आए जब उन्हें अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (Interpol) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। इस प्रकार वे इस महत्वपूर्ण पद पर काबिज होने वाले पहले चीनी अधिकारी बन गए।
– उन्होंने फ्रांस (France) की मिरेल बालेस्त्राज़ी (Mireille Ballestrazzi) का स्थान लिया। होंगेवेई के इस पद पर पहुँचने को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन के बढ़ते प्रभाव के एक और प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ वैश्विक मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल का मानना है कि उनकी इस नियुक्ति के चलते चीन को छोड़कर जाने वाले राजनीतिक विरोधियों की धरपकड़ का दौर शुरू हो सकता है।
– चीन दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है जिन्होंने इंटरपोल का इस्तेमाल पूरी दुनिया में रह रहे अपने विरोधियों के खिलाफ किया है।
…………………………………………………………….
Comments
Post a Comment