Man Booker Prize

पॉल बेयटी (Paul Beatty) 25 अक्टूबर 2016 को मैन बुकर पुरस्कार (Man Booker Prize) जीतने वाले पहले अमेरिकी लेखक बन गए। उन्हें अपनी किस पुस्तक के लिए यह अत्यंत प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान प्रदान किया गया? – The Sellout

विस्तार: “The Sellout” लॉस एंजेल्स में पैदा हुए 54 वर्षीय अमेरिकी लेखक पॉल बेयटी (Paul Beatty) की उस पुस्तक का नाम जिसे वर्ष 2016 का मैन बुकर पुरस्कार (2016 Man Booker Prize) 25 अक्टूबर 2016 को प्रदान किया गया। व्यंग्य शैली में लिखे इस उपन्यास का मुख्य पात्र अपनी अफ्रीकी-अमेरिकी पहचान को जताने के लिए भरसक प्रयास करता है।

 इस पुरस्कार के साथ पॉल बेयटी यह पुरस्कार जीतने वाले पहले अमेरिकी लेखक बन गए हैं। मैन बुकर पुरस्कार अंग्रेजी भाषा के साहित्यकारों को प्रदान किया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित  पुरस्कार माना जाता है।

 उल्लेखनीय है कि 50,000 पाउण्ड (£50,000) वाले इस पुरस्कार के नियमों को तीन साल पहले ही संशोधित किया गया था जिसके तहत अब किसी भी देश के अंग्रेजी लेखक इस पुरस्कार के लिए अर्ह हैं। पहले यह पुरस्कार सिर्फ राष्ट्रमण्डल (Commonwealth) देशों के लेखकों को प्रदान किया जाता था।

…………………………………………………

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)