LONGEST RIVER BRIDGE

एशियाई विकास बैंक (ADB) तथा भारत सरकार ने गंगा नदी पर 9.8 किलोमीटर लम्बा नया पुल बनाने के लिए 50 करोड़ डॉलर ($500 million) के ऋण के लिए एक समझौता 15 नवम्बर 2016 को किया। देश का यह सबसे लम्बा नदी पुल कहाँ बनाया जायेगा? – पटना (बिहार)
विस्तार: भारत सरकार 50 करोड़ डॉलर ($500 million) का यह ऋण एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank – ADB) से बिहार की राजधानी पटना (Patna) में गंगा नदी पर 9.8 किमी. लम्बा पुल बनाने के लिए ले रही है। इस प्रस्तावित पुल के द्वारा उत्तर व दक्षिण बिहार को बेहतर तरीके से परस्पर जोड़कर परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इससे पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में संपर्क भी सुधरेगा। यह पुल देश का सबसे लम्बा नदी पुल होगा।
 यह पुल गंगा नदी पर बने वर्तमान पुल के बेहतर विकल्प के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत पुल के समस्त कार्य के अलावा टोल व अन्य सर्विस सेवाओं तथा इसे राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क से जोड़ने का काम किया जायेगा।
 50 करोड़ डॉलर के ऋण के अलावा इस परियोजना के तकनीकी सहयोग के लिए ADB से 9 लाख डॉलर की अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी। वहीं बिहार सरकार इसी पुल परियोजना के लिए 21.5 करोड डॉलर ($215 million) प्रदान करेगी। यह परियोजना दिसम्बर 2020 तक पूरा होने की संभावना है।
………………………………………………………………….

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)