LNG
भारत के किस राज्य में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (Liquefied Natural Gas – LNG) पर आधारित पहली बस को 8 नवम्बर 2016 को सड़क पर उतारा गया? – केरल (Kerala)
विस्तार: भारत में यातायात के क्षेत्र में एक नया अध्याय 8 नवम्बर 2016 को तब लिखा गया जब देश की पहली तरलीकृत प्राकृतिक गैस पर आधारित बस (First LNG Bus) को इस दिन केरल राज्य में सड़क पर उतार दिया गया। अपनी तरह की इस पहली बस को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में केन्द्रीय पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने संयुक्त रूप से झण्डी दिखा कर रवाना किया।
– इस LNG बस को केन्द्र सरकार की LNG यातायात को बढ़ावा देने वाली नीति के तहत सड़क पर उतारा गया। उल्लेखनीय है कि LNG को सार्वजनिक यातायात के लिए अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन माना जाता है क्योंकि इसमें कार्बन उत्सर्जन परंपरागत ईंधनों के मुकाबले 50% कम होता है।
– तिरुवनंतपुरम में LNG बस को शुरू करने का यह प्रयास पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (Petronet LNG Limited – PLL), इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) तथा टाटा मोटर्स (Tata Motors) का संयुक्त प्रयास है।
………………………………………………
Comments
Post a Comment