Latvia

कौन सा देश बाल्टिक सागर (Baltic Sea) क्षेत्र का पहला देश बना है जिसने चीन व यूरेशिया के परस्पर सम्बन्धों तथा व्यापारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से चीन द्वारा क्रियान्वित “वन बेल्ट, वन रोड” ‘One Belt, One Road’ – OBOR) नामक महात्वाकांक्षी योजना का हिस्सा बनने के लिए नवम्बर 2016 के दौरान समझौता किया? – लाट्विया (Latvia)

विस्तार: लाट्विया (Latvia) बाल्टिक सागर क्षेत्र का पहला देश बन गया है जो चीन द्वारा क्रियान्वित “वन बेल्ट, वन रोड” (OBOR) योजना में शामिल होने को तैयार हो गया। इसके लिए सम्बन्धित समझौते पर 5 नवम्बर 2016 को हस्ताक्षर किए गए।

 यह समझौता चीनी प्रीमियर ली केकियांग (Li Keqiang) की लाट्विया की यात्रा के दौरान लाट्वियाई प्रधानमंत्री मारिस कुसिनस्किस (Maris Kucinskis) के साथ राजधानी रीगा (Riga) में हुई मुलाकात के समय हस्ताक्षरित किया गया।

 उल्लेखनीय है कि “वन बेल्ट, वन रोड” चीन की एक महात्वाकांक्षी योजना है जिसके द्वारा वह एशिया, यूरोप तथा अफ्रीका के बीच सड़क जुड़ाव को स्थापित करते हुए इस समूचे क्षेत्र में विकास का नया खाका तैयार करना चाहता है। इस योजना को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने 2013 में घोषित किया था।

…………………………………………………

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)