Largest marine protected area
विश्व के सबसे बड़े संरक्षित समुद्री क्षेत्र (World’s largest marine protected area) को स्थापित करने के लिए एक समझौता 27 अक्टूबर 2016 को किया गया। इस महात्वाकांक्षी समझौते के द्वारा किस क्षेत्र में 1.57 मिलियन वर्ग किमी. क्षेत्र में संरक्षित समुद्री क्षेत्र को विकसित किया जायेगा? – अंटार्कटिका (Antarctica)
विस्तार: दुनिया के 24 देशों तथा यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य देशों ने 27 अक्टूबर 2016 को एक समझौता हस्ताक्षरित किया जिसमें अंटार्कटिका के रॉस सी (Ross Sea) को एक संरक्षित समुद्री क्षेत्र घोषित किया गया। 1.57 मिलियन वर्ग किमी क्षेत्रफल में विस्तृत यह क्षेत्र दुनिया का सबसे बड़ा संरक्षित समुद्री क्षेत्र (World’s largest marine protected area) होगा। यह संरक्षित क्षेत्र अगले 35 वर्षों तक प्रभावी रहेगा तथा इसका मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र की परिधि में आने वाले समस्त समुद्री जीवों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
– इस समझौते को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के हॉबर्ट (Hobart) में Commission for the Conservation of Antarctic Marine Living Resources (CCAMLR) के तत्वाधान में हुई एक बैठक में हस्ताक्षरित किया गया।
– उल्लेखनीय है कि अंटार्कटिका का रॉस सी हालांकि दक्षिण महासागर का मात्र 2% हिस्सा ही है लेकिन यहाँ दुनिया की लगभग 38% एडेलि पेन्गुइन (Adelie penguins), अंटार्कटिका पेट्रेल (Antarctic petrels) की 30% तथा अंटार्कटिका मिंक व्हेल (Antarctic minke whales) की वैश्विक जनसंख्या का 6% है।
………………………………………………
Comments
Post a Comment