Ek Bharat, Shreshtha Bharat
सरदार पटेल (Sardar Patel) की जयंती (Birth Anniversary) पर 31 अक्टूबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतवासियों के बीच एकता को बढ़ाने के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम को क्या नाम दिया गया है? – “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”
विस्तार: “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” (“Ek Bharat, Shreshtha Bharat”) नामक इस महात्वाकांक्षी कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2016 को आधिकारिक रूप से शुरू किया।
– इस कार्यक्रम के द्वारा नागरिकों को अन्य राज्यों के नागरिकों तथा उनकी संस्कृति के बारे में जानकारी प्रदान कर देश की अनेकता में एकता की भावना को और मजबूत करने का खाका तैयार किया गया है।
– प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के नागरिकों को आपस में एक सूत्र में बांधने की दिशा में मजबूत प्रयास किया जा सकता है।
………………………………………
Comments
Post a Comment