Ease of doing business
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा 31 अक्टूबर 2016 को जारी की गई अखिल भारतीय राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग्स (2016 All-India State/Union Territory-wise Ease of Doing Business rankings) में किस राज्य/राज्यों ने प्रथम स्थान हासिल किया? – आन्ध्र प्रदेश/तेलंगाना (संयुक्त)
विस्तार: आन्ध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) तथा तेलंगाना (Telangana) 98.78% अंक हासिल कर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Commerce and Industry Ministry) द्वारा 31 अक्टूबर 2016 को जारी की गई अखिल भारतीय राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग्स (2016 All-India State/Union Territory-wise Ease of Doing Business rankings) में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। वहीं इसी सूची में पिछले बार प्रथम स्थान पर रहा गुजरात (Gujarat) इस बार कुल 98.21% प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर खिसक गया।
– इस सूची में इसके बाद सर्वोच्च 10 स्थानों पर आने वाले राज्य हैं – छत्तीसगढ़ (97.32%), मध्य प्रदेश (97.01%), हरियाणा (96.95%), झारखण्ड (96.57%), राजस्थान (96.43%), उत्तराखण्ड (96.13%) और महाराष्ट्र (92.86%)। यह रैंकिंग्स 1 जुलाई 2015 से 30 जून 2016 की समयावधि की हैं तथा इसमें राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा अपने यहाँ व्यवसाय स्थापित करने में आसानी के स्तर तथा इस क्षेत्र में किए गए सुधारों का आकलन किया गया है।
– उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जहाँ मात्र सात राज्यों ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस नीति में उल्लिखित 50% से अधिक सुधार क्रियान्वित किए थे जबकि किसी भी राज्य ने 75% से अधिक सुधार नहीं क्रियान्वित किए थे। वहीं इस साल 17 राज्यों ने 50% सुधार के स्तर को पार किया है जबकि 16 राज्यों ने 75% सुधार के स्तर को पार किया है।
………………………………………
Comments
Post a Comment