Chengdu J-20

चीन (China) द्वारा विकसित स्टेल्थ (stealth) क्षमता से सम्पन्न उस जेट लड़ाकू विमान (jet fighter aircraft) का क्या नाम है किसका पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 1 नवम्बर 2016 को किया गया? – चेंग्दू जे-20 (Chengdu J-20)

विस्तार: चीन ने अपनी बढ़ती सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करने की एक और कड़ी में 1 नवम्बर 2016 को स्टेल्थ क्षमता से सम्पन्न नवविकसित जेट लड़ाकू विमान चेंग्दू जे-20 (Chengdu J-20) का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देश के दक्षिणी नगर झुहाई (Zhuhai) में चल रहे “एयरशो चाइना” (‘Airshow China’) नामक एयरशो में किया गया।

 उल्लेखनीय है कि चीन पिछले काफी समय से इस जे-20 विमान का विकास कर रहा है तथा इसकी डिज़ाइन में कई बदलाव कर चुका है। इसको पहली बार 2010 में देखा गया था। ऐसे विमानों का विकास कर चीन अमेरिका से सैन्य तकनीक क्षेत्र के अंतर को जल्द पाटना चाहता है। माना जा रहा है कि आने वाले दशक में चीन अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे बड़े विमानन बाजार के रूप में उभरेगा।

……………………………………………

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)