Lakshmi
किस बैंक ने देश का पहला बैंकिंग रोबोट (First banking Robot in India) “लक्ष्मी” (‘Lakshmi) 10 नवम्बर 2016 को लाँच किया? – सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank)
विस्तार: भारत के पहले बैंकिंग रोबोट का नाम “लक्ष्मी” रखा गया है। इस रोबोट को 10 नवम्बर 2016 को चेन्नई (Chennai) स्थित सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) की एक शाखा में शुरू किया गया। उल्लेखनीय है कि सिटी यूनियन बैंक एक निजी बैंक है तथा इसका मुख्यालय तमिलनाडु के कुंबकोणम (Kumbakonam) में है।
– यह रोबोट आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (AI) से परिपूर्ण हैं तथा बैंक में रहकर ग्राहकों की मदद करने में सक्षम है। यह रोबोट ग्राहकों के खातों से सम्बन्धित तमाम विवरणों जैसे खाते के बैलेंस, आदि के अलावा गृह-ऋण की ब्याज दरों, मियादी जमा योजनाओं के विवरण प्रदान करने में भी सक्षम है। जहाँ यह बोलकर तमाम जानकारियाँ देगा वहीं संवेदनशील जानकारियों को इसके स्क्रीन में डिस्प्ले करने की व्यवस्था की गई है।
– “लक्ष्मी” रोबोट का विकास तमिलनाडु के कोयम्बटूर स्थित फर्म विष्णु इंजीनियरिंग ने किया है। इसको पूरी तरह से कार्यसक्षम बनाने में 6 माह का समय लगा है। उल्लेखनीय है कि निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) द्वारा भी अपने बैंकिंग रोबोट का विकास उसकी नवाचार प्रयोगशाला (innovation lab) में किया जा रहा है।
………………………………………………………
Comments
Post a Comment