Masala Bond
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मसाला बाण्ड्स (Masala Bonds) से सम्बन्धित क्या महत्वपूर्ण दिशानिर्देश 3 नवम्बर 2016 को जारी किया? – उसने बैंकों को मसाला बाण्ड जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी
विस्तार: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 3 नवम्बर 2016 को जारी दिशानिर्देश के द्वारा बैंकों को मसाला बाण्ड (Masala Bond) जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी। उल्लेखनीय है कि मसाला बाण्ड उन बाण्ड्स को दिया गया लोकप्रिय नाम है जिसको जारी कर कोई भारतीय उपक्रम विदेशी पूँजी बाजार overseas capital markets) से रुपए वर्ग (rupee denomination) में धन हासिल कर सकता है। इन बाण्ड्स को जारी कर बैंक अपने पूँजी आधार को सुदढ़ कर सकते हैं तथा जनसुलभ हाउसिंग (affordable housing) परियोजनाओं तथा मूलभूत संरचना-सम्बन्धी (infrastructure) परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण हासिल कर सकते हैं।
– आरबीआई ने 25 अगस्त 2016 को जारी की गई सूचना में भारतीय बैंकों को मसाला बाण्ड्स जारी करने का इशारा पहली बार किया था। उल्लेखनीय है कि कम्पनियों तथा वित्तीय कम्पनियों को मसाला बाण्ड्स जारी करने की अनुमति पहले ही मिली हुई है तथा अब तक इन्हें जारी कर 7,472 करोड़ रुपए हासिल किए जा चुके हैं। HDFC पहला उपक्रम था जिसने मसाला बाण्ड्स को जारी किया था।
……………………………………………………………
Comments
Post a Comment