BCEL
अक्टूबर 2016 के दौरान किस उपक्रम की कमोडिटी बाजार के रूप में मान्यता को SEBI ने समाप्त कर दिया जिसके चलते SEBI द्वारा सितम्बर 2015 में कमोडिटी बाजार के नियामक की जिम्मेदारी FMC से लेने के बाद कमोडिटी बाजार की मान्यता खोने वाला पहला उपक्रम बना है? – बॉम्बे कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड
विस्तार: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India – SEBI) ने 29 अक्टूबर 2016 को तत्काल प्रभाव से बॉम्बे कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड (Bombay Commodity Exchange Limited – BCEL) को कमोडिटी फ्यूचर व्यवसाय (commodity futures business) से बाहर होने की अनुमति प्रदान कर दी। इसके अलावा SEBI ने अपने निर्देश में इस उपक्रम को अपने नाम से “एक्सचेंज” शब्द का प्रयोग करने से भी रोक दिया।
– इस प्रकार बॉम्बे कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड (BCEL) SEBI द्वारा सितम्बर 2015 में कमोडिटी बाजार के नियामक की जिम्मेदारी फॉर्वर्ड मार्केट्स कमीशन (FMC) से लेने के बाद कमोडिटी बाजार की मान्यता खोने वाला पहला उपक्रम बन गया।
– उल्लेखनीय है कि मुख्य रूप से नवी मुम्बई में ऑइलसीड व्यापारियों के संगठन के रूप में स्थापित इस उपक्रम को कमोडिटी बाजार की तत्कालीन नियामक संस्था FMC द्वारा कमोडिटी एक्सजेंज की पूर्ण मान्यता प्रदान की गई थी। यह उपक्रम अरण्डी के बीज (castor oilseed) का व्यवसाय करता था।
– इस उपक्रम पर सिर्फ अरण्डी के बीजों में कमोडिटी व्यवसाय हुआ करता था तथा वर्ष 2013-14 में इसके द्वारा 14,0000 टन अरण्डी बीज का व्यवसाय किया गया था। लेकिन 13 दिसम्बर 2016 के बाद से इसके व्यवसाय की मात्रा शून्य हो गई थी।
Comments
Post a Comment