Andhra Pradesh
विश्व बैंक द्वारा 4 नवम्बर 2016 को जारी की गई ‘India’s State Level Energy Efficiency Implementation Readiness’ रिपोर्ट के अनुसार कौन सा राज्य विद्युत के कार्यकुशल प्रयोग के मामले में अग्रणी राज्य (most energy efficient state in the country) के रूप में उभरा है? – आन्ध्र प्रदेश
विस्तार: विश्व बैंक (World bank) द्वारा जारी ‘India’s State Level Energy Efficiency Implementation Readiness’ रिपोर्ट के अनुसार बिजली के कार्यकुशल प्रयोग तथा बिजली बचाने के मामले में आन्ध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) देश का सबसे अग्रणी राज्य है। उसे इस रिपोर्ट में उल्लिखित सूचकांक में सर्वाधिक 42.01 अंक हासिल हुए।
– आन्ध्र प्रदेश के बाद क्रमश: राजस्थान (41.89), कर्नाटक (39.34) तथा महाराष्ट्र (39.29) का स्थान था।
– इस रिपोर्ट को जारी करते हुए विश्व बैंक ने यह भी कहा कि इस रिपोर्ट में सिर्फ यही पता नहीं चलता है कि बिजली के कार्यकुशल अनुप्रयोग तथा इसकी किफायत के मामले में कौन से राज्य अधिक तत्पर हैं बल्कि इस मामले में राज्यों के समक्ष मुख्य चुनौतियाँ क्या आ रही हैं
Comments
Post a Comment