JWST

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा विकसित उस अत्याधुनिक दूरबीन (space telescope) का क्या नाम है जो उसकी प्रसिद्ध हबल (Hubble) दूरबीन का स्थान लेगी तथा उसके मुकाबले 100 गुना अधिक शक्तिशाली है? – जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope)

विस्तार: अमेरिकी की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (National Aeronautics and Space Administration – NASA) ने “जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप” (James Webb Space Telescope) नामक अपनी अत्यंत शक्तिशाली दूरबीन के निर्माण का काम पूरा कर लिया है। यह NASA द्वारा निर्मित अब तक की सबसे शक्तिशाली दूरबीन है तथा उसकी विश्वप्रसिद्ध हबल अंतरिक्ष दूरबीन (Hubble Space Telescope) के मुकाबले 100 गुना अधिक शक्तिशाली है। यह नई दूरबीन हबल का स्थान लेने के उद्देश्य से ही बनाई गई है। हबल पिछले 26 सालों से नासा के लिए काम करती आई है और इसने सौर-मण्डल के तमाम रहस्यों को सुलझाने में मदद की है।

 माना जा रहा है कि इस शक्तिशाली दूरबीन के द्वारा ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के शुरुआती दौर के दौरान बनी पहली आकाशगंगाओं (first galaxies) को देखा जा सकेगा।

 जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप में लगाए गए इन्फ्रारेड कैमरे इतने संवेदनशील हैं कि उन्हें सूर्य की रोशनी से भी बचाना पड़ता है। वैसे इस दूरबीन को विकसित करने की परियोजना में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) तथा कनाडियन स्पेस एजेंसी ने भी NASA का सहयोग किया है।

……………………………………

Comments

Popular posts from this blog

“राष्ट्रीय जल दिवस” (‘National Water Day’)

“भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS)

ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award 2016)