Bindeshwar pathak
रेल मंत्रालय ने स्वच्छ रेल मिशन (Swachh Rail Mission) के ब्राण्ड एम्बेसडर (Brand Ambassador) के रूप में किसकी नियुक्ति नवम्बर 2016 के दौरान की? –बिन्देश्वर पाठक (Bindeshwar Pathak)
विस्तार: सुलभ इंटरनेशनल (Sulabh International) के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक (Bindeshwar Pathak) को रेल मंत्रालय ने स्वच्छ रेल मिशन (Swachh Rail Mission) के ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया है। इसके चलते रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 2 नवम्बर 2016 को बिन्देश्वर पाठक को सम्मानित भी किया।
– उल्लेखनीय है कि उनकी संस्था सुलभ इंटरनेशनल को देश के कुछ महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सफाई का काम स्वच्छ रेल मिशन के तहत प्रदान किया गया है। इस मिशन की पायलट परियोजना के तहत सुलभ ने सितम्बर 2016 से देश के पाँच रेलवे स्टेशनों की सफाई का काम शुरू भी कर दिया है। ये 5 रेलवे स्टेशन हैं – गोरखपुर, दिल्ली (पुरानी), जयपुर, अहमदाबाद और ग्वालियर।
……………………………………………………………
Comments
Post a Comment